Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक् से बाहर करना चाहती है AAP

sanjai singh

आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं- आतिशी और संजय सिंह ने कांग्रेस को अपने नेता अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक् से बाहर करने के लिए अन्य सदस्य दलों से बात करेगी। अजय माकन ने AAP और भाजपा दोनों के ‘कुकृत्यों’ पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करते हुए तीखा हमला किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि आप के साथ गठबंधन करने से राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की संभावनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

अजय माकन ने ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ शीर्षक से श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा, “अगर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक शब्द में वर्णित किया जाए तो वह फर्जीवाल होगा।” अजय माकन ने कहा कि अगर पूरे देश में धोखाधड़ी का कोई राजा है तो वह केजरीवाल है और इसीलिए हम केजरीवाल सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर श्वेत पत्र लेकर आए हैं।

अब आप नेता संजय सिंह ने स्पष्ट तौर कहा कि अगर अजय माकन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उनकी पार्टी इंडिया ब्लॉक पार्टियों से कांग्रेस को गठबंधन से हटाने के लिए कहेगी। वहीँ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा था कि AAP द्वारा घोषित कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ अखबारों में जारी किए गए नोटिस झूठे हैं। उन्होंने भाजपा पर इसे लागू करने के लिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया। बुधवार को युवा कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना के खिलाफ नोटिस के बाद शिकायत दर्ज कराई गई। AAP और कांग्रेस के बीच यह बड़ा टकराव ऐसे समय में हुआ है जब कुछ महीने पहले ही दिल्ली में आप और कांग्रेस ने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था और दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।

Exit mobile version