Gujarat Chunavi Dangal: AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: AAP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

Date:

मोदी जी की ज़बान में कल गुजरात में रोज़गार की रेवड़ियां बांटकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री के गृह राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की लेकर 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी संगठन में अहम् भूमिका निभा रहे लोगों का नाम है जिनमें  भीमाभाई चौधरी को देवदर, जगमाल वाला, अर्जुन राठवा, शिवलाल बरसिया और वशराम सगठिया का नाम ख़ास है. बता दें कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच चली आ रही पारम्परिक चुनावी जंग में इसबार आम आदमी पार्टी तीसरी शक्ति के रूप में मज़बूती के साथ उभर रही है. 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल गुजरात में अपनी रोज़गार गारंटी पेश की, जिसके तहत अगले पांच सालों में गुजरात के हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार देने का वादा किया और जबतक रोज़गार न मिले तबतक हर महीने 3 हज़ार रूपये बेरोज़गारी भत्ता देने की बात कही. केजरीवाल ने कहा कि जो कह रहा हूं मैं वह करूंगा और अगर न कर पाया तो पांच साल के बाद धक्के मारकर निकाल देना. दिल्ली के सीएम ने इसके अलावा 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालने का भी वादा किया. 

Read also: Uttarakhand Politics: विधायकों,कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच हलचल,टीम भट्ट और मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद तेज

पहली सूची में जिन लोगों का नाम है उनमें देओदर से भेमाबाई चौधरी चौधरी, सोमनाथ सीट से जगमाल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन राठवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट रूरल से  वशराम सगठिया, कामरेज सीट से राम dhaduk, राजकोट साउथ से शिवलाल बरसिया, गरिआधार से सुधीर वाघानी, बरदोली सीट से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related