आप पार्टी ने उत्तराखंड में बनाना शुरू किया चुनावी माहौल

उत्तराखंडआप पार्टी ने उत्तराखंड में बनाना शुरू किया चुनावी माहौल

Date:


आप पार्टी ने उत्तराखंड में बनाना शुरू किया चुनावी माहौल

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव समेत कई युवाओं ने थामा आप का दामन

नैनीताल : आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इन दिनों विभिन्न पार्टियों में विशेष स्थान रखने वाले कार्यकर्ता आप में शामिल हो रहे हैं।

आप की लोकप्रियता और दिल्ली सरकार की कार्य योजना से प्रभावित कई दिग्गज आप की सदस्या ग्रहण कर चुके हैं। गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और वरिष्ठ कार्यकर्ता शिशुपाल रावत ने युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस बीच एनएसयूआई के प्रदेश सचिव गौरव रावत समेत दर्जनों युवाओं ने आप का दामन थामा। इसमें अर्जुन पाल, दिनेश चौधरी, प्रशांत नेगी, मुकेश रावत, जतिन नेगी, अरूण रावत, करन पाल, संदीप रावत, विकास रावत, कुलदीप रावत, तेजपाल सिंह, देवेश जोशी, सौरव बिष्ट, प्रवीण सिंह आदि शामिल रहे। आप के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि पार्टी में युवा शक्ति बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...