Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा के पास केजरीवाल के कद का कोई नेता नहीं: AAP

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आबकारी नीति घोटाले के केस में सीबीआई छापे के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ है. मनीष सिसोदिया ने आज जहा यह आरोप लगाया कि भाजपा की ओर उनको ऑफर मिला था आप को तोड़कर भाजपा में आने का, बदले में सारे केस माफ़ वहीँ आप के प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज ने कहा कि भाजपा के पास केजरीवाल के कद का कोई नेता नहीं है, इसीलिए भाजपा केजरीवाल को रोकने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है. 

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री ने इस नए खुलासे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए लिखा कि भाजपा की और जो ऑफर आया था उसके जवाब में मेरा कहना है कि मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, अपने सर को कटा सकता हूँ लेकिन भ्रष्टाचारियों के आगे झुक नहीं सकता. आप प्रवक्ता सौरव भारद्वाज ने भाजपा के काम करने का तरीका बताते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव से पहले भाजपा ने शारदा चिट फंड मामले में कैंपेन चलाया, केस भी रजिस्टर हुआ मगर आज वो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं.

Read also: Haridwar News: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, ये है पूरा मामला

सौरभ भरद्वाज ने आगे हेमंत बिस्वा सरमा का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ भी कैंपेन चलाया मगर आज वो असम में मुख्यमंत्री हैं. इसी तरह मुकुल रॉय और नारायण राणे के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोला लेकिन भाजपा में जाते ही सारा मामला ठन्डे बास्ते में, आप प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे एक दो नहीं दर्जनों मामले हैं. आप नेता ने सवाल किया कि ऐसा क्या है भाजपा में कि वहां जाते है बड़े से बड़ा घोटालेबाज़, भ्रष्टाचारी पवित्र हो जाता है.

Exit mobile version