Site icon Buziness Bytes Hindi

AAP VS Delhi LG: आप नेता संजय सिंह ने एलजी को बताया चोर, मानहानि नोटिस की कॉपी फाड़ी

दिल्ली के उपराज्यपाल और AAP नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा लगातार कायम है, दोनों के बीच लगातार विवाद बना रहता है. अभी ताज़ा मामला यह सामने आया है की आप नेता संजय सिंह भरी प्रेस कान्फेरेन्स में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मानहानि नोटिस की कॉपी को फाड़ दिया। संजय सिंह ने सिर्फ कॉपी ही नहीं फाड़ी बल्कि LG को चोर और भ्रष्ट भी बताया। आप नेता ने कहा कि ऐसी नोटिसों से मैं डरने वाला नहीं, मैं 10 बार ऐसी नोटिसों को फाड़ सकता हूँ. 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं LG वीके सक्सेना से कहना चाहता हूं कि मुझे सच बोलने का अधिकार भारत का संविधान  देता है. मैं देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य हूँ और इस नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है. संजय सिंह ने कहा किमोदी सरकार ऐसे भ्रष्ट LG को हटा कर इसकी गिरफ़्तारी करे जो 2.5 Lakh कारीगरों का पैसा खा गया। उन्होंने कहा कि इस LG के भ्रष्टाचार की पोल खोलो तो नोटिस भेजता है। दिल्ली के एलजी को महाभ्रष्टाचारी बताते हुए कहा इसके ख़िलाफ़ CBI-ED जांच हो और पता लगाया जाए कि लूट का पैसा कहां रखा है।  

Read also: Meerut Crime: मेरठ पुलिस ने 50 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए

गौरतलब है कि शराब नीति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. बीजेपी ने एक स्टिंग वीडियो जारी कर आप सरकार की शराब नीति में कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. इस आरोप पर मनीष सिसोदिया ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बहुत दिन से चिल्ला रही है कि घपला हो गया. सीबीआई ने मेरा पूरा घर छान मारा, मेरे बैंक लाकर को खंगाल डाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा.

Exit mobile version