उत्तराखंड में ‘आप’ को धीरे से लगा, जोर का झटका

उत्तराखंडउत्तराखंड में ‘आप’ को धीरे से लगा, जोर का झटका

Date:


उत्तराखंड में ‘आप’ को धीरे से लगा, जोर का झटका

आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

कुछ दिनों पहले उत्तराखंड दौरे पर आये आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कुछ कांग्रेसी और भाजपा नेता अपनी ही पार्टी के भीतर घुटने को मजबूर हैं। यदि वह हमारी आम आदमी पार्टी में शामिल होना चाहेंगे तो हम उनका पुरजोर स्वागत करेंगे। केजरीवाल के इस बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी थी। मगर दलबदल की गाज सबसे पहले आम आदमी पार्टी पर ही गिरी है। उत्तराखंड आप के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा में शामिल कर आम आदमी पार्टी को जोर का झटका, धीरे से दे दिया है।

मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा की ओर से आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है।

आम आदमी पार्टी में प्रदेश संयुक्त सचिव रहे मनोज द्विवेदी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी अगले साल होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पायेगी। बेरोजगारी भत्ता और मुफ्त बिजली देने का दावा करने वाली आप यह नहीं बता रही कि इसके लिये पैसा कहां से आयेगा। जनता में भ्रम पैदा करना राष्ट्रवाद नहीं हो सकता।

हालांकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा का कहना है कि आप के केवल तीन पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, नवीन सिंघल और जितेंद्र मलिक ही भाजपा में शामिल हुए हैं। आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने का दावा झूठा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...