Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला

Gujarat Chunavi Dangal: इस साल के अंत मे होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पक्ष विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है और अब प्रत्येक दल अपनी जीत का ताना बाना बुनने में लग गया है। वही अगर हम बात आम आदमी पार्टी की करे तो यह गुजरात की राजनीति में एक नया इतिहास कायम करना चाह रही है और यहां का सालों पुराना इतिहास बदलने की तैयारी में लगी हुई है। वही अगर हम कांग्रेस की बात करे तो यह इस बार गुजरात मे अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं सत्तारूढ़ भाजपा की विजय इमारत को गिराने के लिए। वही अब कांग्रेस के राजनीतिक विशेषज्ञयों ने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है और उसे गुजरात मे भाजपा की बी टीम बताया है। 

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस राजनीतिज्ञों का कहना है कि आप गुजरात मे महज विपक्षी दलों का वोट बैंक कमजोर करने के उद्देश्य से आई है और यह विपक्ष को कमजोर करके भाजपा को पुनः गुजरात में सत्ता करने का मौका दे सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा है कि गुजरात की राजनीति का इतिहास रहा है कि गुजरात ने कभी तीसरे विकल्प को नहीं स्वीकार किया है। गुजरात मे अगर कोई दो दल है तो वह भाजपा को कांग्रेस है वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो यह आजादी के दौर से गुजरात की जनता की पसन्द बनी हुई है। हालांकि इस समय गुजरात मे भाजपा का मायाजाल फैला हुआ है लेकिन जल्द ही यह टूटेगा और गुजरात की जनता पुनः कांग्रेस के साथ होगी।

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

वही अगर हम आप की बात करे तो आप का कहना है कि वह जहां भी चुनावी रणभूमि में उतरते हैं अपनी रणनीतियों के बलबूते पर उतरते हैं और जनता को जीतने का दिल जीतेने की कोशिश करते हैं। आप प्रमुख का कहना है कि उनकी पार्टी विकास के मॉडल के बलबूते पर जनता के बीच जाती है और वास्तविक मुद्दों पर बात करती है। जिसके चलते आप को जनता का समर्थन प्राप्त होता है और आप चुनावी रणभूमि में अपनी धाक जमाती है। आज विपक्षी दल और सत्तारूढ़ भाजपा आप से डरे हुए हैं उन्हें आपकी नीतियां खटक रही है जिसके चलते वह लगातार आप को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन सत्य को कोई नहीं छुपा सकता और आप का सच जनता जानती है।

Exit mobile version