Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: आप ने 20 और उम्मीदवार घोषित किये

आप ने 20 और उम्मीदवार घोषित किये

#image_title

गुजरात विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में अबतक सबसे आगे रहने वाली आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को अपनी छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम हैं, इस तरह AAP ने अबतक 73 नामों का एलान कर दिया है. बता दें कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के लिए इस साल के अंत तक चुनाव होने की बात कही जा रही है. हिमाचल प्रदेश के लिए तो तारीखों का एलान हो चूका है लेकिन निर्वाचन आयोग ने अभी गुजरात की चुनावी तारीखों को रोक रखा है, हालाँकि इसपर सवाल भी उठ रहे हैं.

आम आदमी पार्टी इस नयी लिस्ट में वड़गाम से दलपत भाटिया, रापड़ सीट से अंबा भाई पटेल, वीजापुर से चिराग भाई पटेल, मेहसाना से भगत पटेल, बयद से चुन्नी भाई पटेल, भिलोड़ा से रूप सिंह भगोरा, प्रांतिज से अल्पेश पटेल, जूनागढ़ से चेतन गजेरा, घटलोडिया से विजय पटेल, अंकलव से गजेंद्र सिंह, बोरसद से मनीष पटेल, कपाड़वंज से मनुभाई पटेल, संतरामपुर से पर्वत वगोदिया फौजी, उमरेठ से अंबरीश भाई पटेल, दाहोद से प्रो. दिनेश मुनिया, सूरत नॉर्थ से महेंद्र नावड़िया, मंजालपुर से विराल पांचाल, वलसाड़ से राजू मर्चा, डंग से एडवोकेट सुनील गमिट उम्मीदवार घोषित किए गए हैं.

वहीँ कांग्रेस खेमे से खबर आ रही कि उसने 67 उम्मीदवाओं को फाइनल कर लिया है और जल्द ही इस सूची का एलान किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी ने भी अब गुजरात में चुनावी सरगर्मियों को तेज़ कर दिया। गुजरात चुनाव के लिए इंचार्ज बनाये गए अशोक गेहलोत पिछले दो दिनों से गुजरात के दौरे पर हैं वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात के लगातार दौरे करने लगे हैं. बुधवार को भी उन्होंने सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ में चुनावी रैली की थी और कहा था कि गुजरात को गाली देने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है.

Exit mobile version