Site icon Buziness Bytes Hindi

ऐली संग डांस नंबर के लिए आमिर ने रोकी लाल सिंह चड्डा की शूटिंग


ऐली संग डांस नंबर के लिए आमिर ने रोकी लाल सिंह चड्डा की शूटिंग

हाल में ही जयपुर में एक डांस नंबर शूट करने के बाद आमिर खान और एली अवराम की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं। जिसने इंस्टाग्राम पर खूब तहलका मचाया। आमिर खान ने अपनी दोस्ती के लिए लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग रोककर उनके फिल्म में डांस नंबर करने के लिए हामी भरी। जिसमें पहली बार एली अवराम को आमिर खान के साथ डांस करने का मौका मिला। इसके बाद एली अवराम ने आमिर खान के साथ शानदार फोटो भी शेयर की है।

इस फिल्म का नाम कोई जाने न बताया जा रहा है। इस फिल्म में आमिर खान गेस्ट अपीयरेंस के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म को आमिर खान के जिगरी अमीन जारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। अमीन का ये फिल्म डायरेक्शन में डेब्यू है। इससे पहले दोनों ने लगान और एक अन्य फिल्म में साथ में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जब अमीन हाजी ने आमिर खान से रिक्वेस्ट की कि वह उनकी फिल्म में डांस नंबर करें तो दोस्ती के चलते आमिर खान इसे मना नहीं कर पाए।

एली अवराम के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सेट से लीक हुआ था। जिसमें वह जबरदस्त ठुमके हॉट हसीना के साथ लगाते दिख रहे थे।

आमिर खान ने दोस्ती के लिए लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने दोस्ती के चलते इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहा और डांस के लिए भी राजी हो गए।

Exit mobile version