आमिर खान समेत फिल्म लाल सिंह चड्ढा की पूरी टीम इन दिनों लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर रही है। वहीं अब ट्विटर पर एक यूजर ने लद्दाख से वीडियो शेयर करते हुए आमिर खान और फिल्म की पूरी क्रू पर शूटिंग लोकेशन पर गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म की टीम के प्रति नाराजगी जाहिर की है।
यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लद्दाख के वाखा गांव का नजारा दिख रहा है, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही है। वीडियो में गाड़ियों से होने वाला प्रदूषण, प्लास्टिक की बोतलें , कचरा और अन्य सामान इधर- उधर फेंका हुआ दिख रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- “यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा गांव वालों के लिए। आमिर खान सत्यमेव जयते में पर्यावरण को लेकर बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बारी आती है तो ऐसा करते हैं।”

