आमिर खान की बेटी का खुलासा, 14 साल की उम्र में किसी ने किया था यौन शोषण

बॉलीवुडआमिर खान की बेटी का खुलासा, 14 साल की उम्र में किसी...

Date:


आमिर खान की बेटी का खुलासा, 14 साल की उम्र में किसी ने किया था यौन शोषण

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day)’ पर अपने डिप्रेशन को लेकर एक पर पोस्ट शेयर की थी। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया था कि वो चार साल से डिप्रेशन में हैं। उनका इलाज भी चल रहा है और वो काफी बेहतर हैं। वहीं अब इरा ने अपनी लाइफ को लेकर भी एक खुलासा किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

इरा ने अपने माता पिता के तलाक पर भी बात की है। लेकिन इन सब चीजों के अलावा इरा ने खुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इरा ने बताया है कि जब वो 14 साल की थीं तब उनका यौन शोषण हुआ था।

इरा ने कहा, ‘जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था। तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई। हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं। मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को अपनी जिंदगी से जुड़े हर पल बता सकती हूं, पर क्या बताऊं। वह मुझसे पूछेंगे क्यों? तो मैं क्या बताऊंगी। मेरे साथ कुछ बुरा ही नहीं हुआ है जैसा मैं महसूस कर रही हूं। इस सोच ने मुझे उनसे बात करने से रोक दिया और उनसे दूर कर दिया है ।’

आमिर खान की बेटी का खुलासा, 14 साल की उम्र में किसी ने किया था यौन शोषण

इरा ने इस वीडियो में बताया है कि काफी लोग उनसे पूछते हैं कि वो डिप्रेशन में क्यों हैं? लेकिन इसका जवाब वो ख़ुद भी नहीं जानती हैं। इरा के मुताबिक तलाक होने के बावजूद उनके माता-पिता अच्छे दोस्त हैं, उनके दोस्त बहुत अच्छे हैं, उन्हें पैसों को कोई कमी नहीं है…लेकिन इन सबके बावजूद वो डिप्रेशन में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related