Site icon Buziness Bytes Hindi

फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में अब सैफ़ के साथ नहीं दिखेंगे आमिर खान


फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में अब सैफ़ के साथ नहीं दिखेंगे आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान इस समय लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से की जा रही है जो कि 2022 में रिलीज की जाएगी। आमिर खान को लेकर इस समय एक और खबर सामने आ रही है। खबर है कि आमिर खान फिल्म विक्रम वेधा के रीमेक में नजर आने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।

पता चला है कि आमिर खान ने इस फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया है और इसके पीछे कारण भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म काफी ज्यादा टल चुकी है और कोरोना के कारण फिल्म लंबे समय के लिए होल्ड कर दी गई है। यही कारण है कि अब आमिर खान इस फिल्म को छोड़ रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि फिल्म की स्क्रिप्ट आमिर खान ने पढ़ी है लेकिन उनको वो शानदार नहीं लगी है।

यही कुछ कारण है कि आमिर खान ने पूरा मन बना लिया है कि वो इस फिल्म से निकल जाएंगे। हालांकि इस फिल्म से किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन फैंस जरूर इस खबर से निराश होने वाले हैँ। आमिर खान को इस फिल्म में एक्शन करते सभी देखने चाहते थे और उनके साथ सैफ अली खान नजर आने वाले थे।

फिलहाल वो लाल सिंह चड्ढा के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं जो कि इस समय अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं।

Exit mobile version