Site icon Buziness Bytes Hindi

एली अवराम के साथ ठुमके लगाएंगे आमिर खान


एली अवराम के साथ ठुमके लगाएंगे आमिर खान

आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स हैं कि आमिर खान अपने दोस्त अमिन हाजी के लिए डांस नंबर करने वाले हैं।

अमिन हाजी वही अभिनेता है जिसके साथ आमिर खान ने लगान और मंगल पांडे जैसी फिल्मों में काम किया था। अब अमिन अपना डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आमिर खान की मदद मांगी है और एक गाने पर थिरकने के लिए गुजारिश की है। रिपोर्ट्स का दावा है कि आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है और वह लाल सिंह चड्ढा से ब्रेक लेकर दोस्त के लिए डांस करने वाले हैं।

रिपोर्ट्स पर यकीन करें तो, इस डांस नंबर में बिग बॉस फेम एली अवराम नजर आएँगी। उनके साथ आमिर खान भी ठुमकते नजर आएंगे। एली अवराम अब तक बॉलीवुड के कई आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। लेकिन अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं तो ये पहला मौका होगा जब एली को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। खैर अभी तक इस तरह की खबरों पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि इस गाने को जयपुर में शूट किया जाएगा। उनके साथ एली अवराम डांस करते दिख सकती है। इस गाने को तनिष्क बाग्ची द्वारा कंपोज किया जाएगा और इसके बोल अमित भट्टाचार्या द्वारा लिखे गए हैं।

Exit mobile version