Site icon Buziness Bytes Hindi

बैंकरप्ट हो गए थे आमिर खान!


बैंकरप्ट हो गए थे आमिर खान!

सुपरस्टार आमिर खान आज काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है उनकी फिल्म लगान जिसके 20 साल आज पूरे हुए हैँ। ऐसे में उनको लेकर कई खबरें चर्चा में हैँ। इस मौके पर आमिर खान से संबंधित एक और खबर वायरल हो रही है जिसमें उन्होने किसी समय की आर्थिक परिस्थितियों का जिक्र किया है। आमिर खान का कहना है कि एक वक्त था जब उनके पिता काफी परेशान हो गए थे।

आमिर खान ने इस लगान के 20 साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से काफी बातें की हैं और अपने जीवन के कुछ किस्से सुनाए हैँ। इसी दौरान आमिर खान अपने आर्थिक परेशानियों के बारे में बता रहे थे।

आमिर खान ने बताया कि उन्होने अपने पिता जिनका नाम ताह‍िर हुसैन है, उनको आर्थ‍िक तंगी से गुजरते देखा है। आमिर ने बताया कि.. ‘बहुत ज्यादा कर्जे में थे और इसके अलावा प‍िता को आर्थ‍िक तंगी से जूझते देखा है।

आप सबको ये पता है या नहीं लेकिन हम लगभग बैंकरप्ट हो चुके थे।’ आमिर खान का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है और उनके फैंस लगातार इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

करोड़ों के मालिक आमिर खान किसी वक्त इतने परेशान रहते थे ये काफी चौकाने वाली बात है। गौरतलब है कि आमिर खान इस समय अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं।

Exit mobile version