Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात आप की गलती विधानसभा चुनाव में आप को पड़ेगी भारी – आप कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी गुजरात मे कांग्रेस को पछाड़ कर, भाजपा की जीत का चक्रव्यूह तोड़ अपनी जीत की विजय पताका लहराने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन पार्टी में हुए फेरबदल ने आप की मुश्किलें बढ़ा दी है और आपसी मतभेद पार्टी को गुजरात की जमीन पर मजबूती से नहीं खड़ा होने दे रहा है। एक ओर आम पार्टी अपने विकास के मॉडल के दम पर अपनी जड़ो को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में लगी हुई है।

वही दूसरी ओर पार्टी के पुराने लीडर पार्टी से रूठे बैठे हैं और उनका कहना है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनकी मेहनत को नकारा है और उन्हें पार्टी में सम्मान की नजर से नहीं देखा गया है। आप मे जिस तरह से कलह मची हुई है वह गुजरात कांग्रेस के समानांतर है। जिस प्रकार हार्दिक पटेल कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा का अपना विकल्प बना लिया है। लेकिन अब कांग्रेस का विकल्प बनाकर गुजरात मे भाजपा को सीधे तौर पर टक्कर देने को तैयार आम आदमी पार्टी के अन्दर मचा घमासान पुनः कांग्रेस की याद दिला रहा है। 

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: अगर केजरीवाल ने विकास के मॉडल में नहीं लगाया गुजराती तड़का तो बिगड़ेगा खेल

गुजरात आप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप प्रमुख ने अब तक अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हल नहीं निकाला है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता उनकी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता उनके साथ रहे क्योंकि उन्हें अब नए लोगो से फायदा दिख रहा है। आम आदमी पार्टी गुजरात मे अब कमजोर पड़ रही है जिन कार्यकर्ताओं ने उसे मजबूत बनाने में कड़ी मेहनत की वह आप आप का ग्रुप छोड़कर जा रहे हैं लेकिन आप के बड़े लीडर्स को इससे कोई मतलब नहीं। उन्हें लगता है कि अब वह गुजरात मे मजबूती के साथ खड़े हो गए हैं लेकिन यह उन्हें कई बड़ी समस्याओं से रूबरू करवा सकता है और आगामी समय मे आम आदमी पार्टी को अपनी इस गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Exit mobile version