Site icon Buziness Bytes Hindi

Manish Sisodia Arresting के विरोध में AAP कार्यकर्ता सड़कों पर, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

aam aadmi party protest

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया गया। घटना को लेकर यूपी का भी सियासी पारा चढ़ गया है। उप्र के सभी जिलों में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यूपी की राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। वहीं दूसरी ओर आप कार्यकर्ताओं की दिल्ली पुलिस से भी झड़पें हुईं। आम आदमी पाटी के कार्यकर्ता दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सोमवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अब समाप्त की जा चुकी आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार से अब तक उसके 80 प्रतिशत नेताओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ उन्होंने सवाल किया है कि क्या किसी को 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा जा सकता है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लंबी हिरासत अवैध है। उन्होंने वर्तमान हालात को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकालीन युग जैसा बताया।

Exit mobile version