Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: आलू से तैयार करे अप्पे, ये रही रेसिपी!

Aaloo Ke Appe

लाइफस्टाइल डेस्क। Aaloo Ke Appe – आलू से बने टिक्की, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर आदि लोग काफी पसंद करते है, लेकिन क्या अपने कभी आलू से अप्पे बनाए है? अगर नहीं तो आज ही बनाए। शाम के स्नैक्स के तौर पर ये रेसिपी एकदम परफेक्ट है। चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाए।

आलू के अप्पे सामग्री

4 आलू, 2 चम्मच बेसन, चावल का आटा 1 चम्मच, लाल मिर्च 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, धनिया पाउडर 1/2 चम्मच, गरम मसाला 1/2 चम्मच , अप्पम मेकर और 1 कप दही।

आलू के अप्पे रेसिपी ( Aaloo Ke Appe)

पहले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पतीली में 2 कप पानी रखकर हल्की आंच पर उबाल लें। अच्छी तरह से पक जाए तो इसे एक बाउल में निकाल कर मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच लाल मिर्च, स्वादानुसार- नमक आदि डालकर मिक्स कर लें।

बैटर ज्यादा गाढ़ा है तो हम इसमें पानी की जगह दही डाले। अब अप्पे स्टैंड को तेल लगाकर गर्म करने के लिए रख दें और फिर इसमें आलू का बैटर चम्मच की मदद से स्टैंड में डालें।

इसे सुनहरा भूरा होने तक सेक लें, और प्लेट में निकल ले। बस इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Exit mobile version