Site icon Buziness Bytes Hindi

आकाश इंस्टीट्यूट ने किया छात्रवृत्ति परीक्षा एईएसएल का शुभारंभ


आकाश इंस्टीट्यूट ने किया छात्रवृत्ति परीक्षा एईएसएल का शुभारंभ

आकाश आईएसीएसटी के माध्यम से अब छात्रों को मिलेगी 90 प्रतिशत छात्रवृत्ति
छात्रों को परीक्षा देने के 60 मिनट के भीतर तत्काल छात्रवृत्ति और तत्काल प्रवेश प्रदान करेगा

हिसार। शिक्षा जगत में अपनी अभिनव और छात्रों के लिए बेहद उपयोगी पहलों की शुरुआत के लिए विख्यात आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने की इच्छा रखने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला देश का अग्रणी संस्थान है जो देश भर में 215 से अधिक केंद्रों के साथ शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अब रीजनल छात्रों को तुरंत छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए अपने अद्वितीय कार्यक्रम में तत्काल प्रवेश सह.छात्रवृत्ति परीक्षा एईएसएल का शुभारंभ किया है।

आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल डारेक्टर परमेश्वर झा ने पत्रकारों को बताया कि विशेष रूप से तैयार की गई यह परीक्षाए 7 वीं से 11वीं कक्षा के प्रतिभाशाली एवं योग्य छात्रों को अपने घर पर आराम से रहकर एवं सुरक्षित तरीके से 90 प्रतिश तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। कोविड- 19 के बाद स्कूल और शैक्षणिक संस्थान धीरे धीरे फि र से खुलने लगे हैं और सभी छात्र क्लास रूम में वापस लौटने के लिए बेहद उत्सुक हैं

आईएसीएसटी परीक्षा देने के 60 मिनट के बाद ही अपनी तैयारी जल्द शुरू करने का अवसर देगा जिससे वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के अपने लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में पहला कदम उठा सकेंगे। यह छात्रवृत्ति विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक तबके के छात्रों को आकाश में उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी। छात्र ऑनलाइन माध्यमों से इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे तथा उन्हें छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त अंकों के बारे में तुरंत जानकारी दी जाएगी। आईएसीएसटी के साथ छात्र तुरंत प्रवेश भी ले सकते हैं और आकाश के अनुभवी अध्यापकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यह छात्रवृत्ति मेडिकल इंजीनियरिंग और फाउंडेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए है जिसमें क्लास रूम और हाइब्रिड दोनों कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के पास स्पेशल रिपीटर कोर्स चुनने का विकल्प है। छात्र परीक्षा के लिए चयनित तिथि को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच किसी भी समय परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

हर साल की भांति 2020 भी आकाश इंस्टीट्यूट के लिए उपलब्धियों भरा वर्ष था। आकाश के डायरेक्टर श्री आकाश चौधरी नेे कहा कि कि एईएसएल में हजारों प्रतिभाशाली छात्रों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यमों से तत्काल प्रवेश.सह.छात्रवृत्ति परीक्षा आईएसीएसटी की शुरुआत कर रहा है। कोविड- 19 और उसके बाद हुए लॉकडाउन ने हमें छात्रों के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने का अवसर प्रदान किया, जो छात्रों के लिए अधिक सुविधाजनक और डिजिटल रूप से सुलभ है। इससे छात्रों को अपने घर पर आराम से रहते हुए परीक्षा देने और तुरंत परिणाम एवं प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

हम योग्य छात्रों को 90 प्रतिश तक छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि छात्र इस शानदार मौके का भरपूर लाभ उठाएंगे। आकाश इंस्टीट्यूट का उद्देश्य शैक्षणिक जगत में सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वाले छात्रों की मदद करना है। यहां पाठ्यक्रम एवं अध्ययन सामग्रियों के विकास के साथ.साथ अध्यापकों के प्रशिक्षण एवं निगरानी के लिए घरेलू स्तर पर एक केंद्रीकृत प्रक्रिया मौजूद है, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय शैक्षणिक टीम द्वारा किया जाता है।प्रैस वार्ता में आकाश के मीडिया प्रभारी वरुण सोनी व विकास एस्सीस्टैट डारेक्टर हरियाणा मौजूद थे

Exit mobile version