Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: क्या कहते हैं आज सितारे,किन चुनौतियों का करना होगा सामना किसको मिलेगा अवसर जाने यहां

धर्मAaj Ka Rashifal 21 June 2022: क्या कहते हैं आज सितारे,किन चुनौतियों...

Date:

आज क्या कहते हैं राशि के सितारे,किस राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना होगा। यह जानने के लिए आज का राशिफल आपके सामने हैं।

मेष (Aries Daily Horoscope) 

दिन आपके लिए आलस्य भरा होगा। अपने कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। यात्रा सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। 

वृष (Taurus Daily Horoscope)

आज इस राशि के लोगों का दिन शुभ परिणाम वाला होगा। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में सुगमता आएगी। अविवाहित जातकों के जीवन में खटपट रहेगी। कोई मित्र लंबे समय बाद मेल मिलाप कर सकता है।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)

राजनीतिक लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि मकान का निर्माण कराने की सोच रहे हैं तो यह उत्तम दिन है। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में भाग लेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा मित्र की मदद से दूर होगी। 

Read also: अनोखी परंपरा : पन्ना के भगवान Swami Jagannath जी पड़े बीमार

कर्क (Cancer Daily Horoscope) 

दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी व व्यापार में पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों को करने के प्रति रुचि बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।

सिंह (Leo Daily Horoscope)

आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। छोटे व्यापारियों को व्यवसाय में कुछ घाटा हो सकता है। किसी परिजन द्वारा निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन अनुकुल परिणाम लेकर आएगा। समाज में राज्य मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न होगा और परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारियां हो सकती हैं। 

तुला (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। गुप्त शत्रुओं के प्रति सावधान रहना होगा। वह परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। समस्याओं को हल कर पाएंगे। लेकिन धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। 

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन धार्मिक कार्यों और परोपकार में बीतेगा। धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपनी सभी चिंताओं से मुक्त होकर भगवान की भक्ति में लीन होंगे। प्राइवेट नौकरी में जुड़े लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। 

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

चारों ओर अशांति का माहौल रहेगा और कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है। लड़ाई झगड़े की स्थिति में धैर्य रखना बेहतर रहेगा। माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना होगा।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी डील से अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाना पड़े तो वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको धन लाभ होगा। 

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के हाथ धन लग सकता है। धन संबंधी पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। किसी महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं। जीवनसाथी द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

Read also: Baba Barfani’s Darshan: बिना आधार कार्ड नहीं होंगे बाबा बर्फानी केे दर्शन, हर श्रद्धालु के पास होगा आरएफआइडी कार्ड

मीन (Pisces Daily Horoscope)

आज दिन रोजगार की तलाश करने वालों के लिए बेहतर है। विद्यार्थियों को करियर में कुछ नए अवसर मिलेगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा से अधिकारी प्रसन्न होंगे। संतान पक्ष की ओर से निराशा हाथ लगेगी। जिसके कारण मन परेशान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related