Site icon Buziness Bytes Hindi

 Aadhaar Card Fraud Alert: कहीं बड़े फ्रॉड की वजह तो नहीं बन रहा आपका आधार, ऐसे रोकें अपने आधार का फ्रॉड


 Aadhaar Card Fraud Alert: कहीं बड़े फ्रॉड की वजह तो नहीं बन रहा आपका आधार, ऐसे रोकें अपने आधार का फ्रॉड

मेरठ। इस समय आधार कार्ड (Aadhaar Card) आवश्यक दस्तावेजों में एक है। सभी सरकारी योजनाओं और जरूरी काम में आज आधार अनिवार्य है। ये मानिए कि ​बिना आधार के कुछ भी नहीं है। बैंकिंग कार्यों में तो आधार अनिवार्य ही हो गया है। इसी के साथ आधार के बिना पीएफ और पेंशन के अलावा निवेश वाले पैसे भी अटक सकते हैं। इसका निवास प्रमाण तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। कई बार तो यह भी याद नहीं रहता कि यह कितनी जगहों पर प्रयोग किया जा चुका है। ऐसा प्रयोग आधार के गलत इस्तेमाल की भी वजह बन सकता है। आधार का फर्जी तरीके से इस्‍तेमाल परेशानी खड़ी कर सकता है। कोई आपके आधार को गलत प्रयोग कर रहा तो इसका पता आसानी से लगा सकते हैं। इसे रोक जा सकता है।

Read also: तमिलनाडु बिजली कनेक्शन के लिए आधार कार्ड लिंक करेगा

इसको रोकने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्थान यानी भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण सेवा उपलब्ध करा रहा है। यूआईडीएआई की वेबसाइट (UIDAI website) पर आधार कार्ड की पूरी डिटेल चेक करने का ऑप्शन होता है। इसकी सहायता से गलत इस्तेमाल से बचा जा सकता है। अपने आधार को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए कि कहीं आधार का प्रयोग गलत तो नहीं हो रहा है। अपने आधार की डिटेल ऐसे चेक करें।

Read also: देश के प्रत्येक भूभाग को दिया जाएगा एक यूनिक भू-आधार नंबर

— पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट resident.uidai.gov.in को खोले।
— इसके बाद होमपेज पर माय आधार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
— इसके बाद Authentication History पर क्लिक करें।
— अब आधार कार्ड नंबर मांगे तो उसको भरकर कैप्चा कोड भी भरें।
— इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को वेरिफिकेशन ऑप्शन पर भरकर क्लिक करें।
— ओटीपी डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
— इसके बाद सामने एक नया टैब खुलेगा। यहां अपने आधार की पूरी हिस्‍ट्री देख सकते हैं।
— इस हिस्‍ट्री को डाउनलोड़ भी किया जा सकता है।

Exit mobile version