Pakistan: PTI-पुलिस के बीच झड़प में एक की मौत, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इंटरनेशनलPakistan: PTI-पुलिस के बीच झड़प में एक की मौत, पुलिस ने छोड़े...

Date:

लाहौर। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसमें एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को लाहौर में पीटीआई प्रमुख इमरान खान और 400 अन्य पर पार्टी की रैली के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ झड़प और हत्या, आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से हुई झड़प में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि PTI के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

इमरान खान के खिलाफ दर्ज हुआ 80 वां मामला

पूर्व पीएम इमरान खान के 80 वां मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर घायल हो गए। कार्यकर्ता न्यायपालिका समर्थक रैली निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों PTI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पाकिस्तान पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दर्ज FIR में कहा है कि पथराव करने वाले पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस झड़प में 11 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस को स्थिति कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

PTI के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पुलिसकर्मियों और उनके आकाओं के खिलाफ परिवार की शिकायत पर PTI कार्यकर्ता की हत्या के लिए FIR दर्ज करने के बजाय, पुलिस ने इमरान खान और 400 अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

PTI नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने पीटीआई नेता फवाद चौधरी, फारुख हबीब, हम्माद अजहर और महमूदुर राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व पीएम इमरान ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं समेत निहत्थे पीटीआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की है।

पुलिस हिरासत में एक पीटीआई कार्यकर्ता की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे संविधान, मौलिक अधिकारों और कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के PTI समर्थकों से मारे गए कार्यकर्ता के जनाजे की नमाज अदा करने को कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related