A Threatening Letter Sent By Speed Post: ’60 लाख रुपये लेकर उदयपुर आ जा, तेरे जीवन की कीमत लेकर तुझे आजाद कर देंगे’

उत्तर प्रदेशA Threatening Letter Sent By Speed Post: '60 लाख रुपये लेकर उदयपुर...

Date:

गाजियाबाद। यह कोई फिल्मी डायलाग नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट से भेजा गया एक धमकी भरा पत्र है। जिसमें 60 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। अपराध मुक्त कराए जाने के उद्देश्य से जहां पुलिस एक तरफ कई तरह की योजनाओं पर कार्य कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बदमाश भी अपराध करने के तरह-तरह के तरीके ढूंढ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के बम्हेटा में उस वक्त सामने आया। जब बदमाशों ने एक कारोबारी से स्पीड पोस्ट के जरिए ₹60 लाख की रंगदारी मांगी गई और ना दिए जाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। जैसे ही स्पीड पोस्ट से लेटर उस शख्स को मिला तो उसके पैरों की जमीन खिसक गई और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

सूचना के आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना कवि नगर के बम्हेटा में रहने वाले एक कारोबारी ज्ञानेंद्र कुमार कंप्यूटर असेंबलिंग का कारोबार करते हैं। उनके अनुसार 13 मई को उनके पास एक स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र आया। उन्होंने वह पत्र खोला तो पत्र में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र में लिखा गया कि यदि अपनी सलामती चाहते हैं तो 60 लाख रुपये का इंतजाम कर लीजिए। पत्र में और भी तरह की कई ऐसी टिप्पणी की हुई थी जिन्हें पढ़कर ज्ञानेंद्र के होश उड़ गए और उन्होंने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद से पूरा परिवार पूरी तरह से दहशत में है।

क्योंकि पत्र में लिखा था कि तुझे पहले भी समझाया गया था। लेकिन तू नहीं समझा, तेरा नसीब अच्छा है। कि हम दूसरे काम में उलझ गए थे। इस बार जेल में भाई के पास तेरी सुपारी पहुंच गई है और भाई ने जेल से ही तेरी हत्या का फरमान भेज दिया है। इसलिए यदि अपनी सलामती चाहता है तो 20 मई तक 60 लाख रुपये उदयपुर के होटल पिचोला हवेली में पहुंच जाओ। वहां तुम से संपर्क होगा और तेरे जीवन की कीमत लेकर तुझे आजाद कर दिया जाएगा। इस तरह के अल्फाज पढ़कर ज्ञानेंद्र और उसका परिवार पूरी तरह से दहशत में आ गया और आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

Also read: पुलिस के लिये सिरदर्द बना शातिर मुठभेड़ में घायल, कई थानो की पुलिस कर रही थी तलाश

ज्ञानेंद्र का कहना है कि 3 साल पहले भी इस तरह की धमकी भरा पत्र उन्हें प्राप्त हुआ था। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी पत्र लिखने वाले का पता नहीं चल पाया था और अब फिर से स्पीड पोस्ट के माध्यम से यह धमकी भरा पत्र उनके पास आया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। बम्हेटा के रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार की तरफ से एक तहरीर थाने में दी गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। ताकि पत्र भेजने वाले को गिरफ्तार किया जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related