Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand में AAP को एक झटका, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में सरकार बनाने का सपना देख रही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की आप सरकार को एक और झटका लगा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बाली ने इस्तीफा दे दिया था। आज आप के वहीं प्रदेशाध्यक्ष इस्तीफा देने के 24 घंटे के भीतर ही भाजपाई हो गए। यानी आज दीपब बाली भाजपा में शामिल हो गए। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में दीपक बाली ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की। 

Also read: आप बनी भाजपा की बी पार्टी अब होगा गुजरात मे बड़ा खेला

उत्तराखंड की छात्र राजनीति में दीपक बाली सक्रिय रह चुके हैं। इसके अलावा वो उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्‍होंने विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी से काशीपुर प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। आप ने काशीपुर निवासी दीपक बाली को राज्य के विधानसभा चुनावों में बेहतर परिणाम न आने के बाद कमान सौंपी थी। जिससे कि निकाय चुनाव में वह बेहतर प्रदर्शन कर सके। लेकिन मंगलवार की देर रात दीपक बाली ने पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष पद व पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री को भेजे अपने इस्तीफा में उन्होंने कहा कि वह आप में असहज महसूस कर रहे हैं। इस कारण से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। इससे पूर्व विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल ने भी 18 मई को पार्टी से इस्तीफा दिया था।

Exit mobile version