Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand CM: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर किसी नए चेहरे की हो सकती है ताजपोशी


Uttarakhand CM: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर किसी नए चेहरे की हो सकती है ताजपोशी

देहरादून। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने के बाद भाजपा (BJP) के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का चयन करना काफी परेशानी का कारण बना हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री पद को लेकर अब भाजपा नेताओं के बीच भी लॉबिंग होने लगी है। हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अभी भी पुष्कर सिंह धामी का नाम ही आगे चल रहा है। लेकिन कुछ नेताओं और विधायकों ने दिल्ली तक दौड़ लगाकर मामले को गर्मा दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) पद की दौड में आधा दर्जन से अधिक विधायक शामिल हो गए हैं। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नए चेहरे को सामने लाकर भाजपा सभी को चौका सकती है। ऐसा होता भी आया है। जिस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी हुई थी। उस समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि भाजपा ऐसा खेल कर सकती है।

Read also- UP Chunav Result 2022: सपा सांसद ने EVM के बाद अब मतदाताओं के सिर फोडा सपा की हार का बम

लेकिन भाजपा ने बड़ा खेल खेला और पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को मुख्यमंत्री बनाया। जो कि भाजपा के लिए तुरूप का पत्ता साबित हुए। पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को दो तिहाई बहुमत तो दिला दिया लेकिन खुद चुनाव हार गए। उत्तराखंड में दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद भाजपा अभी तक ये तय नहीं कर पाई है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है। लेकिन ये माना जा रहा है कि कोई नया नाम भी निकलकर सामने आ सकता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री पद की चाह रखने वाले विधायक दिल्ली तक कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

Exit mobile version