Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में 5जी का नया दौर शुरू — एयरटेल ने लॉन्च की एडवांस 5G स्लाइसिंग तकनीक

Airtel launches advanced 5G slicing technology

नई दिल्ली: भारत अब ग्लोबल 5जी टेक्नोलॉजी के अगले चरण में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्राथमिकता पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एडवांस 5जी स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च कर दी है। यह तकनीक पहले से अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देशों में तेजी से अपनाई जा रही है और अब भारत में भी इसका आगाज़ हो चुका है।

अब तक भारत की 5जी यात्रा मुख्य रूप से नेटवर्क कवरेज और तेज रोलआउट पर केंद्रित रही है, लेकिन एयरटेल का यह कदम संकेत देता है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार अब अधिक स्मार्ट, स्थिर और एक्सपीरियंस-बेस्ड 5जी सेवाओं के लिए तैयार हो रहा है।

कंपनी के अनुसार, 5जी स्लाइसिंग तकनीक नेटवर्क संसाधनों को अधिक कुशल तरीके से मैनेज करती है। इससे नेटवर्क पर अतिरिक्त क्षमता तैयार होती है, जिसे खास तौर पर प्राथमिकता पोस्टपेड यूजर्स को बेहतर और अधिक स्थिर कनेक्टिविटी देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

सरल शब्दों में समझें तो, जब किसी जगह पर बहुत अधिक लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे होते हैं — जैसे एयरपोर्ट, क्रिकेट स्टेडियम, कॉन्सर्ट, रेलवे स्टेशन, त्योहार या व्यस्त शहरी इलाके — तब सामान्य नेटवर्क पर भारी दबाव बनता है। 5G Slicing तकनीक ऐसे समय में नेटवर्क ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से मैनेज कर यूजर्स को बेहतर स्पीड और निर्बाध कनेक्टिविटी देने में मदद करेगी।

ग्लोबल स्तर पर भी टेलीकॉम कंपनियां अब केवल तेज इंटरनेट स्पीड तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि बेहतर नेटवर्क क्वालिटी, कम लेटेंसी और स्थिर अनुभव देने वाली एडवांस 5जी तकनीकों पर फोकस कर रही हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में स्लाइसिं आधारित 5जी तैनाती पहले ही अगले चरण की टेलीकॉम क्रांति माने जा रहे हैं।

एयरटेल की यह नई पहल भारत को वैश्विक 5जी ट्रेंड्स के और करीब ले जाती है और यह दिखाती है कि देश अब अगली पीढ़ी की स्मार्ट नेटवर्क टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए तैयार है।

Exit mobile version