एनएसए प्रमुख अजीत डोभाल के आवास में कार लेकर जबरन घुसा युवक,खुफिया एजेंसियां सतर्क

नेशनलएनएसए प्रमुख अजीत डोभाल के आवास में कार लेकर जबरन घुसा युवक,खुफिया...

Date:


एनएसए प्रमुख अजीत डोभाल के आवास में कार लेकर जबरन घुसा युवक,खुफिया एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बाद सबसे अधिक अहम जो व्यक्ति देश में हैं वो है एनएसए प्रमुख यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल। आज बुधवार को सुबह उनके आवास में एक व्यक्ति जबरन अपनी कार लेकर घुस गया। सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया जांच एजेसिंयो को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। हालांकि कार लेकर घुसे व्यक्ति को तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में व्यक्ति अपने आप से ही कुछ बड़ाबड़ा रहा है। घटना बुधवार को सुबह 7.50 के आसपास की है। जब एनएसए प्रमुख अजीत डोभाल के आवास में एक व्यक्ति जबरन अपनी कार लेकर घुस गया। हालांकि उसे गेट के पास ही रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक वह कुछ दूर तक पहुंच चुका था।

Read also- पाकिस्तान सेना प्रमुख ने एक ही दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ बैठकें की

कार सवार युवक को चारों ओर से घेर लिया गया और हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस केा सौंप दिया गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बल भी सतर्क हो गए। पकड़े गए आरोपी से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। पूछताछ में युवक से कोई खास जानकारी नहीं मिली है। लेकिन युवक ने बताया कि वह अपने आप नहीं घुसा था। उसके शरीर में किसी ने चिप लगाई हुई है। जिस व्यक्ति ने चिप लगाई है वही उसे आपरेट कर रहा था। जिसके बार वह आवास में कार लेकर घुस गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली और एक्सरे मशीन से उसके पूरे शरीर की जांच की गई। लेकिन चिप जैसी किसी वस्तु के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी और न उसके शरीर में चिंप निकली। आरोपी के पास से जो कार बरामद हुई है। उसने उसको किराए पर लिया था। आरोपी ने जहां से कार किराए पर ली थी उसको भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...