न्यूज़ डेस्क : सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल को अपने सर्च एल्गोरिदम में एक बड़ी तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा है जिससे दुनियाभर के यूजर्स को अजीबोगरीब सर्च परिणाम मिल रहे हैं इस तकनीकी गड़बड़ी का असर Web क्राउलिंग और Caffeine नामक indexing system पर भी देखा जा रहा है, जो गूगल को तेज डाटा प्रोसेसिंग की अनुमति देता है.
गूगल की गड़बड़ी के चलते कई ग्राहकों को लग रहा है, कि शायद गूगल सर्च अपडेट हो रहा है जिसकी वजह से गूगल पर सर्चिंग में परेशानी आ रही है सर्च इंजन जनरल की रिपोर्ट के अनुसार Google सर्च में इस सप्ताह की शुरुआत से परेशानी आ रही है.
Google के John Mueller ने मंगलवार को ट्वीट किया कि Google की तरफ से इंडेक्सिंग सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ी की समस्या का पता लगा लिया गया है, जो Google सर्च को प्रभावित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक बार गड़बड़ी का पर लगने पर कंपनी के काबिल इंजीनियर्स की मदद से इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया गया है.
ऐसे में Google के यूजर्स को जल्द इस तकनीकी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. उन्होंने तकनीक गड़बड़ी के दौरान धैर्य दिखाने के लिए यूजर्स का धन्यवाद अदा किया उन्होंने कहा कि गड़बड़ी के बारे में ज्यादा डिटेल नही मिली है किन्तु इतना आवश्यक है कि यह खामी हमारी तरफ से ही थी, जिसे अब ठीक किया जा चुका है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Caffeine इंडेक्सिंग सिस्टम गूगल की सहायता करता है इसका कार्य निरंतर रियल टाइम में पूरे पोर्टल को इंडेक्स करना है Google के Gary Illyes ने ट्वीट किया कि इंडेक्सिंग सिस्टम Caffeine कई तरह से कार्य करता है.
इसमें Ingests fetch logs, renders and converts fetched data जैसी चीजें शामिल हैं इनमें से अगर किसी में भी गड़गड़ी आती है, तो Google की सर्चिंग स्पीड कम हो जाती है साथ ही सर्चिंग में गलत पोर्टल पेज शो करने लगता है अगर इंडेक्स बिल्डिंग सही नही हो जाती है, तो इसका प्रभाव हर एक वस्तु पर पड़ता है.

