Site icon Buziness Bytes Hindi

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत


गुजरात में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

आणंद: गुजरात के आणंद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, यह हादसा तब हुआ जब एक कार और एक ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गयी. हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ.

कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है. घायलों को तारापुर रेफरल अस्पताल में में भर्ती कराया गया है.

Exit mobile version