Site icon Buziness Bytes Hindi

हाथरस की पीड़िता को न्याय देने की जगह बदनाम करने की हो रही साज़िश: प्रियंका गाँधी


हाथरस की पीड़िता को न्याय देने की जगह बदनाम करने की हो रही साज़िश: प्रियंका गाँधी

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले की पीड़िता के चरित्र को धूमिल करने और अपराध के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहराने का विमर्श पैदा किया जा रहा है जो घिनौना है।

प्रियंका का ट्वीट
उन्होंने यह भी कहा कि यह दलित लड़की बदनामी की नहीं, बल्कि न्याय की हकदार है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लड़की के चरित्र को धूमिल करने और उसके खिलाफ हुए अपराध के लिए किसी न किसी तरह उसी को जिम्मेदार ठहराने के मकसद से एक विमर्श पैदा किया जाना घिनौना और प्रतिगामी है।’’

लड़की को बदनामी नहीं न्याय चाहिए
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी कहा, ‘‘ हाथरस में वीभत्स अपराध किया गया जिसमें 20 साल की लड़की की मौत हो गई। उसके शव को परिवार की सहमति या उनकी मौजूदगी के बिना जला दिया गया। वह बदनामी नहीं, न्याय की हकदार है।’’ ज्ञात हो कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

Exit mobile version