Site icon Buziness Bytes Hindi

जनता को लुभाने के लिए लगाई जा रही है चुनावी वादों की झड़ी


जनता को लुभाने के लिए लगाई जा रही है चुनावी वादों की झड़ी

लखनऊ। जब प्रदेश में भाजपा, सपा और कांग्रेस की सरकार रही तब तक तो उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। अब चुनाव आते ही प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती ने आज ट्वीट कर कहा कि चुनाव के दौरान किए जाने वाले वादे सत्ता में आने के बाद अधिकांशतः भुला दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और कांग्रेस का यही इतिहास रहा है और जनता को इनसे सतर्क रहना होगा।

Read also: केशव मौर्या के बयान पर मायावती का पलटवार, बोली हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा

बसपा प्रमुख मायावती ने आज ट्विटर पर भाजपा सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा और भाजपा जो वादे कर रही है वह काम उन्होंने अपनी सरकार में रहते हुए क्यों नहीं किए। उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट और स्कूटी आदि देने का दावा करने वाली कांग्रेस उन राज्यों में यह वादे पूरे क्योें नहीं कर रही जहां उनकी सरकार है। मायावती ने कहा कि जनता को इस बारे में सोचना ही होगा।

Read also: दो ध्रुवीय होते यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा-सपा के बीच ही होगा असली मुकाबला

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में सब कुछ मुफ्त बांटने की होड़ सी लगी हुई है। चुनावी वादों की झड़ी में कोई राजनीतिक दल यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर यह वादे पूरे होंगे कैसे? इनके लिये पैसा आखिर आयेगा कहां से?

Exit mobile version