Site icon Buziness Bytes Hindi

Satish Kaushik Death: मौत से एक दिन पहले खेली होली, हिंदी सिनेमा में आज Black Day

satish kaushik

मुंबई। सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक आज हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गए। 9 मार्च की सुबह इतनी काली होगी किसी ने सोचा नहीं था। इस दिन को हिंदी सिनेमा में ब्लैक डे के नाम से जाना जाएगा।

इस दिन बॉलीवुड ने अपने दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक को हमेशा के लिए खो दिया। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता की मौत की खबर आते ही फिल्मी दुनिया में सन्नाटा छा गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

बताया जाता है कि सतीश कौशिक ने अपनी मौत से एक दिन पहले होली खेली थी। मौत से एक दिन पहले तक सतीश कौशिक बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। 7 मार्च मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में शामिल हुए थे।

जहां सतीश कौशिक ने अपने करीबियों संग धमाकेदार अंदाज में होली का जश्न मनाया था। उन्होंने होली पार्टी की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। सतीश कौशिक के होली पार्टी में महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल के साथ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने दोपहर तक होली पार्टी एन्जॉय की थी। उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

Exit mobile version