बाजार:- स्टार्टअप के मामले में भारत तीव्रता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न की लिस्ट में अब फिजिक्सवाला का नाम जुड़ गया है और इन्होंने भारत मे 101 यूनिकॉर्न बना दिया है। हाल की में जारी हुए फंडिंग राउंड में कम्पनी की वैल्यू 1.1 मिलियन पाई गई है जिसके बाद फिजिक्सवाला का नाम 101 वें यूनिकॉर्न के रूप में दर्ज हुआ है।
इस कम्पनी की शुरुआत अलख पाण्डेय ने की थी उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर एक एडुकेशन कम्पनी शुरू की और 75 करोड़ रुपये की सैलरी वाली नौकरी को लात मार दी। उन्होंने जब इस नौकरी के प्रस्ताव को ठुकराया था तो सब लोग उनको लेकर तरह तरह की बाते करते थे लेकिन आज जब उनकी कम्पनी यूनिकॉर्न में शामिल हो गई है तो उनका यह फैसला सही साबित हुआ है और उन सभी के मुह पर अब ताला लग गया है जो अलख को लेकर तरह तरह के सवाल किया करते थे।
अगर हम बात अलख के जीवन की करें तो यह अपने गांव में फिजिस्क पढ़ाकर प्रति माह 5 हजार रुपये कमाते थे। उसी समय उन्हें यू एकेडमी से 75 करोड़ रुपये की नौकरी ऑफर हुई लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया क्योंकि उनका उद्देश्य गरीब बच्चो को पढ़ाना था। उन्होंने एक ऐसी कम्पनी शुरू करने का मन बनाया था जहां हर गरीब का बच्चा पढाई कर सके और अपने सपनो को पूरा कर सके। इस सपने को ध्यान में रखकर उन्होंने फिजिक्सवाला की शुरुआत की और आज वह यूनिकॉर्न में शामिल हुए।

