Site icon Buziness Bytes Hindi

प्यार में अंधे शख्स ने बीवी-बच्चों को मार कर घर में गाड़ दिया


प्यार में अंधे शख्स ने बीवी-बच्चों को मार कर घर में गाड़ दिया

गौतमबुद्ध नगर। यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज वाक्या सामने आया है। मामला एक शख्स द्धारा एक महिला पुलिसकर्मी को प्यार करने से जुड़ी वारदात का है। उस शख्स ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी से मौत दे दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के घर से खुदाई कर तीन नर कंकाल बाहर निकलवाये हैं।

खूनी आरोपी ने प्यार में अंधे होकर अपनी ही बीवी और दो बच्चों की जान ले ली। इस वारदात को लगभग तीन साल हो गये हैं जबकि, नृशंस ढंग से उसने अपने घर में ही तीनों को मार कर जमीन में गाड़ दिया। बाद में ऊपर से सीमेंट की एक दीवार बना दी। कातिल ने बाद में शातिराना तरीके से पुलिस स्टेशन में अपनी बीवी और दो बच्चों के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवा रखी है।

Read also: यूपी के गांव-कस्बों में बनेगा शहरों की तरह औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, कातिल का नाम राकेश है और वो यूपी के कासगंज का निवासी है। दो माह पहले उसने अपने एक फ्रेंड का मर्डर किया है। खूनी ने फ्रेंड को मारकर उसकी लाश के पास अपना पहचान पत्र भी छोड़ दिया था, ताकि पुलिस समझे कि उसका भी मर्डर हो चुका है। बाद में यह शातिर खूनी अपनी पहचान गोपनीय रखकर कई महीनों से आम लोंगे के साथ रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बिसरख में राकेश के घर की खुदाई में तीन मानव कंकाल बरामद किये गये। मौके पर मौजूद कासगंज पुलिस ने अवश्यक सबूत एकत्र किये। कासगंज पुलिस ही राकेश के दोस्त के मर्डर केस की भी इनवेस्टीगेशन कर रही है।

Read also: यूपी में पूरी तरह बदलने जा रही है बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण व्यवस्था

पुलिस ऑफीसर का कहना है कि, केस में आगे का इनवेस्टीगेशन चल रहा है। अभियुक्त के सख्त कार्रवाई होनी तय है। पूछताछ जारी है, ताकि उसे दूसरे परिजनों की इन हत्याओं में भूमिका तय हो सके।

Exit mobile version