Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी का नाम लेकर BJP महिला नेता को मिली सर तन से जुदा की धमकी

अभी हालिया दिनों में हुए गाज़ियाबाद में एक डॉक्टर को जान से मारने की धमकी का खुलासा होने के बाद “सर तन से जुदा” करने की एक और धमकी का मामला सामने आया है, ये धमकी भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता चारुल अग्रवाल को मिली है. भाजपा नेत्री के मुताबिक यह धमकी उन्हें ज्ञानवापी मामले को लेकर  दी गयी है. राजस्थान के अलवर की रहने वाली चारुल अग्रवाल  शालीमार आवास योजना एक्सटेंशन में टॉवर नंबर 3 में रहती हैं.

चारुल अग्रवाल ने बताया कि उनको यह धमकी उनकी एक फेसबुक पोस्ट की वजह से दी गयी, धमकी में कहा गया है कि हमारे धर्म के बारे में पोस्ट करोगी तो तुम्हारा हाल भी उदयपुर के कन्हैया जैसा होगा, धमकी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा गया है कि वो हमारी है और हमारी ही रहेगी, यह अच्छी तरह याद रखना कि गुस्ताखे रसूल की एक ही सजा है, यानि सर तन से जुदा। चोरल अग्रवाल की शिकायत के बाद अलवर पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

चारुल अग्रवाल ने पुलिस की दी अपनी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह जब वो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट निकलीं तो उन्हें खिड़की के पास एक पत्र मिला जिसमें उन्हें 25 सितम्बर तक जान से मारने की धमकी दी गयी थी. उनके पति जितेंद्र अग्रवाल ने लिफ्ट के पास एक खिड़की में फंसाये गए लिफाफे को उठाया, जिसे पढ़ने के बाद दम्पती के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. 

चारुल अग्रवाल ने बताया की पत्र में उनका नाम लिखकर उनके 56 टुकड़े करने की बात लिखी हुई थी. चारुल ने बताया कि उन्होंने तो ज्ञानवापी मामले को लेकर एक सामान्य सी पोस्ट डाली थी जिसपर मेरा हाल भी उदयपुर के कन्हैया जैसा करने की धमकी दे गयी है. चारुल ने बताया कि मेरे दो बच्चे हैं, हम लोग यूपी के मुरादाबाद से हैं, इस धमकी भरे पत्र के बाद तो हम लोग काफी खौफ में हैं.  चारुल ने यह पोस्ट 13 सितम्बर को डाली थी जिसपर 19 सितम्बर को उन्हें यह धमकी मिली है.

Exit mobile version