Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल ने किया सूरत की सात सीटें जीतने का दावा

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल ने किया सूरत की सात सीटें जीतने का...

Date:

आप नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों के छापों से विचलित हुए बिना दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने गुजरात मिशन को सफल बनाने के लिए जे तोड़ कोशिश कर रहे हैं, उनके गुजरात के तूफानी दौरों का दौर जारी है, केजरीवाल कल से गुजरात में भ्रमण कर रहे हैं. कल उन्होंने गुजरात के किसानों के लिए 6 गारंटियों की घोषणाएं की थीं. आज उन्होंने राजकोट में पत्रकार वार्ता की और दावा किया कि सूरत की 12 में से सात सीटें आम आदमी पार्टी जीतने जा रही है. 

केजरीवाल ने सूरत में पार्टी के एक पदाधिकारी मनोज सोरथिया पर हमले का मामला उठाया, उन्होंने भाजपा पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने भगवान की मूर्ति के सामने सोरथिया का सर फोड़ दिया, क्या ये हमारे देश की संस्कृति है? केजरीवाल ने कहा कि ये न तो हिंदू संस्कृति है और न ही गुजरात।  केजरीवाल ने कहा कि हार की आशंका से घबराये यह लोग अब गुंडागर्दी और डराते धमकाने पर उतर आये हैं. केजरीवाल ने कहा कोई भी इस तरह का हमला तब करता है जब वो डरा हुआ होता है. केजरीवाल ने कहा कि हम सरदार पटेल को मानने वाले हैं, डर कर भागने वाले नहीं डटकर मुकाबला करने वाले हैं.

Read also: दुश्मनी में बदलती जा रही हैं JDU-BJP की दूरियां

केजरीवाल ने कहा कि अभी तो जनता पर भी हमले कराएँगे, हर उस आदमी पर हमले कराएंगे जो आम आदमी पार्टी का समर्थक होगा। हमें संयम के साथ इनकी गुंडागर्दी का मुकाबला करने की ज़रुरत है, हम लड़ने झगड़ने में नहीं काम विशवास रखते हैं, हम लोग छोटे लोगों हैं, आम जनता की बात करते हैं ये बड़े लोग हैं पूंजीपतियों की बात करते हैं वह भी चंद पूंजीपतियों की. इन लोगों ने हर जगह डर का माहौल पैदा कर रखा है. आज की तारिख में कोई इनके खिलाफ मुंह खोलने वाला नहीं, मीडिया को भी इन लोगों ने ख़ौफ़ज़दा कर रखा. जिसने भी मुंह खोला केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई का इशारा हो जाता है, लेकिन हम ईमानदार लोग हैं इसलिए हमें डरने की क्या ज़रुरत। हमारे नेताओंके घरों पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापे डाले मगर इन्हें कुछ भी नहीं मिला और इसलिए भाजपा आम आदमी पार्टी से परेशान है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...