Gujarat Chunaavi Dangal: अब समय आ गया है जब भाजपा को गुजरात की सत्ता से हटाया जाए:- ओवैसी

गुजरात चुनावGujarat Chunaavi Dangal: अब समय आ गया है जब भाजपा को गुजरात...

Date:

Gujarat Chunaavi Dangal: गुजरात मे सियासी पारा बढ़ गया है पक्ष विपक्ष लगातार जनता को साधने में लगे हैं वही जनता अपने हितैषी की ओर आगे बढ़ रही है और गुजरात का वोट इस बार कई छोटे छोटे टुकड़ों में विभक्त होता दिखाई दे रहा है। कोई अगर कट्टर भाजपा वादी है तो कोई कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ना चाहता। कोई आप के विकास की राह पर चल दिया है तो कोई ओवैसी के तीखे शाब्दिक बाणों से खूब प्रभावित हो रहा है। लेकिन इस सबके बीच नेताओ के कटाक्ष गुजरात की राजनीति में  तड़का लगाए हुए हैं। 

Also read: सात राज्यों तक फैली “अग्निपथ” की आग

अभी हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असुदीन ओवैसी ने एक बयान जारी कर भाजपा सरकार पर कटाक्ष करा। उन्होंने कहा गुजरात मे पिछले 30 साल से भाजपा की सत्ता है लेकिन यहाँ मुसलमान, आदिवासी और दलित को लेकर सम्मान नजर नहीं आया इनको लेकर सम्मान सिर्फ जेल में दिखाई देता है क्योंकि भाजपा के राज में इन्ही को यह मौका दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा जेल सिर्फ तीन लोग जाते हैं मुसलमान, आदिवासी या दलित बाकी भाजपा सरकार सबका साथ सबके विकास की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है कि हमे परिवर्तन की ओर बढ़ना चाहिए अपने लिए अपने सम्मान के लिए भाजपा को सत्ता से खरिज करना होगा। वही इस बार गुजरात की जनता से मेरी गुज़ारिश है कि एआईएमआईएम को गुजरात मे समर्थन दे और उसकी जीत सुनिश्चित करे। 

Also read: Agneepath Scheme: अग्निवीरों की अहर्ता आयु 21 से बढाकर 23 हुई

आपको हमारा समर्थन करना होगा हमे जितना होगा और हमारी पार्टी को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने आगे कहा हमे एक अच्छा इंसान बनना होगा। वही मुसलमान को अल्लाह की दिखाई राह पर चलना चाहिए उसे नमाज पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। अल्लाह के मार्ग पर जब आप चलेगे तो आप सकारात्मक रहेंगे और एक अच्छे इंसान बनेंगे जो सबके लिए अच्छा सोचता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related