Gujarat Chunavi Dangal: एआईएमआईएम पूरे बल के साथ गुजरात मे अपने प्रतियोगियों को देगी टक्कर

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: एआईएमआईएम पूरे बल के साथ गुजरात मे अपने प्रतियोगियों...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal:- गुजरात मे इस साल के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है वही पक्ष विपक्ष चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं। ऐसे में इस बार गुजरात से एआईएमआईएम भी चुनाव लड़ने जा रही है। वही इस परिपेक्ष्य में एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि नगर निगम के चुनाव के बाद एआईएमआईएम ने यह फैसला लिया है। लेकिन हमने अभी इस बात पर विचार नहीं किया है कि हमारी पार्टी कितनी सींटो पर चुनाव लड़ेगी हम जल्द ही इस बात की घोषणा कर देंगे।

Read also: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

सूत्रों का कहना है कि गुजरात मे एआईएमआईएम कितनी सींटो पर चुनाव लड़ेगी इस बात का फैसला गुजरात एआईएमआईएम अध्यक्ष साबिर क़ाबलीवाला लेंगे। वही अगर हम ओवैसी की माने तो उन्होंने कहा है कि वह अपनी पार्टी को मजबूती के साथ जनता के बीच पेश करने के उद्देश्य से गुजरात गए हैं। वही हम जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे वह पूरी ताकत से अपने प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देगा। ओवैसी ने आगे अपने बयान में रांची की हिंसा का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम लोकतांत्रिक देश मे रहते हैं और लोकतंत्र के लिए यह सुनिश्चित होना आवश्यक है कि हिंसा न हो वही हिंसा को रोकने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। 

रांची में दंगा हुआ और वहां के लोगो पर गोलीबारी हुई जो गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए था। वही नुपुर शर्मा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा नुपुर शर्मा ने नबी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया। उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है कानून को अपने स्तर से काम करने दो लेकिन हमें वास्तव में उनकी माफी की आवश्यकता नहीं है बल्कि न्याय की उम्मीद है।

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

उन्होंने आगे कहा भाजपा ने अपनी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित किया नवीन जिंदल को पार्टी से निकाल दिया। आज भारत का माहौल खराब है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही वह मूक बनकर महजतमाश देख रही है। रांची में धारा 144 लागू है। लेकिन जनता सब देख रही है और इन राजनीतिक षड्यंत्रों को समझ रही है इस बार परिवर्तन का आगाज होगा जिसकी शुरुआत गुजरात से होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...