Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे मचे सियासी द्वंद के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और पार्टी के विधायक अश्विन कोतवाल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह कांग्रेस को टाटा कहकर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। खबर यह भी आ रही है कि यह कुछ घण्टो के बाद भगवा रंग में रंगे दिखाई देंगे।
अगर हम अश्विन की बात करे तो यह खेड़ब्रह्म से आदिवासी विधायक है इनका अपनी विधानसभा में अच्छा दबदबा बना हुआ है। पार्टी से इनके अलग होने का नुकसान कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में झेलना पड़।सकता है। अश्विन ने अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को सौंपा है। इस्तीफे के बाद से खबर तेज है कि यह भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगे।
अश्विन के पार्टी छोड़ने के करण को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा सुखराम राठवा को विपक्ष का नेता बनाए जाने से नाराज होकर पार्टी को अलविदा कहा है। इनके पार्टी से जाने के बाद कांग्रेस के पास अब विधानसभा में 63 विधायक बचे हुए हैं वही अगर हम भाजपा की बात करें तो उसके पास इस समय 111 विधायक मौजूद हैं।
इतना ही नहीं इनके अलावा इस समय कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के भी पार्टी से अलग होने की सम्भावना बन रही है। हार्दिक ने पार्टी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। अगर हार्दिक कांग्रेस छोड़ते हैं और कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी रहती है तो आप को वक्त नहीं लगेगा गुजरात मे कांग्रेस की जगह लेकर लोगो के मन मे अपनी धाक जमाने मे।

