Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे जारी चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस को साधने में जुटे जिग्नेश मेवानी ने गुजरात सरकार पर हमला बोलते हुए उसे निकम्मा करार दिया है। उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार तब भी मौन रही जब उनके राज्य से एक विधायक का अपहरण कर उसे अन्य राज्य ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि आप इतने निकम्मे है कि आप तब भी मौन रहे जब किसी अन्य राज्य की पुकिस गुजरात के गौरव को रौंद कर यहां के विधायक को ले जा रही थी।
असम पुकिस द्वारा गुजरात के एक विधायक को ले जाना और सत्ता का मौन किसी एक विधायक का अपहरण नहीं है अपितु गुजरात के 6.5 करोड़ लोगों का अपमान है। यह भाजपा सरकार की कुटिलता का परिचय है कि वह कितने स्वार्थी है और अपने हित के लिए उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता न सत्य और न एक राज्य का अपमान। मैं भाजपा के वोट बैंक को नष्ट करने की हर सम्भव कोशिश करूंगा और गुजरात को इनकीं नीतियों से आजाद करवाकर रहूंगा।
जाने क्यों हुई थी इनकीं गिरफ्तारी:-
दलित नेता और बनासकांठा जिले के बडगाम विधायक जिग्नेश मेवानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में एक ट्वीट किया था। जिसके बाद इनको हिरासत में लिया गया था। हालांकि उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।
जमानत मिलने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में उन्हें पुनः हिरासत में लिया गया था। लेकिन असम कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है।

