बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर आये दिन कुछ न कुछ खबर आती रहती है, मीडिया कहीं न कहीं से कहानी को जोड़कर उसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी तक ले आती है. अब ऐसी में परेशान होकर सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर मीडिया वालों से सवाल किया है कि क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाने के पीछे पड़े हो.
वीडियो में सोनाक्षी कुछ सोच रही हैं फिर बोलती हैं अच्छा लगता है मुझे, बहुत मज़ा आता है. दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के बारे में कहा जा रहा है कि वो ज़हीर इकबाल के साथ रिलेशन में हैं. ज़हीर ने एक इंस्टग्राम पोस्ट में एक मस्ती भरा वीडियो पोस्ट किया जो जिसमें वो दोनों किसी एयरक्राफ्ट में बैठे हुए मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में ज़हीर ने I love यू लिखा जिसके जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने भी लव यू टू लिख डाला।
Read also: Salman Khan Death Threat : लॉरेंस बिश्नोई के बारे क्या बोले सलमान
ज़हीर की इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद ही दोनों की जल्द शादी होने की ख़बरें सोशल मीडिया पर जब तैरने लगीं तो सोनाक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया और मीडिया से कहा कि जब प्रोपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब कुछ फिक्स कर ही लिया है तो प्लीज मुझे बता दो. उम्मीद है कि सोनाक्षी की इस पोस्ट के बाद दबंग गर्ल के फैंस को अब क्लियर हो गया होगा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. सोनाक्षी ने तो शादी की ख़बरों से इंकार कर दिया लेकिन लोगों के अब भी लग रहा है कि सोनाक्षी और ज़हीर इक़बाल के बीच सचमुच में कुछ सीरियस चल रहा है.

