Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

एंटरटेनमेंटChaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह...

Date:


Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

नवरात्र चल रहे हैं, किसी ने माता रानी के लिए पूरे नौ दिनों का व्रत उठाया है तो कोई पहला और आखिरी व्रत रखेगा। माता रानी की भक्ति का यह रंग हर खासो-आम पर चढ़ा नजर आ रहा है। और इस रंग में टीवी के सितारे भी पीछे नहीं हैं। शूटिंग और दूसरे कामों के साथ टीवी ऐक्टर ( Tv Actors) भी व्रत और पूजा के लिए समय निकाल रहे हैं। टीवी स्टार इस नवरात्र पर क्या कर रहे हैं हमने उन्हीं से जानने की कोशिश की।

Read also: Navratri Fitness Tips: नवरात्र में व्रत के साथ महिलाएं मेनटेन कर रहीं जिम का रूटीन

नवंमी पर खिलाना है कन्या

Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

टीवी शो इमली में दुलारी और सिंदूर की कीमत शो में भगवती के किरदार में नजर आ रहीं मीना नैथानी ( Meena Naithani) इन दिनों डेलीसोप की शूटिंग में व्यस्त हैं। दिनभर शूटिंग के साथ वह नवरात्र में क्या कुछ कर रही हैं इस बारे में मीना कहती हैं कि मैंने नवरात्र का पहना व्रत रखा था और अब आखिरी रखूंगी। इस वक्त शूटिंग चर रही है, पूरे दिन की शिफ्ट होती है। लेकिन मैं शारदीय नवरात्र में पूरे नौ दिन का व्रत जरूर रखती हूं चाहे कुछ भी हो। इन दिनों सुबह शाम की पूजा पूरे नौ दिन करना ही करना है। हां नवंमी के दिन मैं कन्या जरूर खिलाऊंगी। नवमी हम पूरे रीत-रिवाज के साथ मनाते हैं। कन्या पूजा और उनको भोग लगाने के बाद ही मैं कोई दूसरा काम करूंगी। जहां तक नवरात्रों में पकवान का सवाल है तो इन दिनों पूरी तरह से सादा खाना ही खाती हूं। सेट का खाना खाने के बजाए मैं घर से अपना सादा खाना ही लेकर आती हूं।

हमारे घर लस्सन प्याज नहीं इस्तेमाल होता

Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

टीवी शो ‘नीली छतरी वाले’ के साथ मोहल्ला अस्सी, कृष, हल्ला बोल, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके मिथलेश चतुर्वेदी (Mithlesh Chaturvedi) कहते हैं कि नवरात्रों में पहले मैं नौ दिनों के पूरे व्रत रखता था लेकिन अब सेहत ऐसी नहीं है। जब से डायबटीज हुई व्रत तो नहीं करता हूं लेकिन घर पर पूरे नौ दिन जो भी पूजा वगैरह होती है उसमें शामिल होता हूं। पत्नी पूजा औश्र व्रत करती हैं मैं उनका साथ देता हूं। पत्नी घर पर कन्या खिलाती हैं और मैं उनके काम में हाथ बंटाता हूं। जहां तक इन दिनों खाने में परहेज का है तो हमारे घर में लस्सन प्याज तो कभी नहीं खाते हैं तो खाना तो हमेशा ही सादा बनता है।

नौ दिनों में जरूरतमंद की करती हूं मदद

Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

‘बालिका वधु, क्राइम पेट्रोल जैसे कई टीवी शोज के साथ सत्यमेव जयते, हैप्पी भाग जायगी, शोरगुल जैसी कई फिल्मों में काम करने वाली ऐक्ट्रस नीतू पांडे (Neetu pandey) इन दिनों इमली शो में एक अहम किरदार निभा नहीं हैं। उनकी शूटिंग इस वक्त चल रही है, नवरात्रों के बारे में नीतू कहती हैं कि मैं माता रानी की भक्त हूं और मुम्बई आने पर सबसे पहली कमाई से मंदिर ही खरीदा था। पहले मैं पूरे व्रत करती थी नवरात्री पर लेकिन अब व्रत नहीं रख पाती हूं। सेट पर काम करते हुए बिना खाए बड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन मैं नौ दिनों में सुबह शाम की पूजा मिस नहीं करती हूं। सुबह घर से निकलने से पहले और शाम को घर जाने के बाद सबसे पहले पूजा ही करती हूं। मेरे पास जो एक बजट होता है जिसे मैं अलग रखती हूं मैं उसे नौ दिनों में किसी जरूरतमंद को देती हूं। इस काम काम को करके मुझे एक सुकून मिलता है।

Read also: भव्य तरीके के साथ मनाई जाएगी नवरात्रि

मैं कर्म में बिलीव करती हूं

Chaitra Navratri 2022 Special: ऐक्टिंग के सितारों ने बताया नवरात्री में वह क्या कर रहे हैं

टीवी फिल्म ऐक्ट्रेस जया भट्टाचार्य (Jaya Bhattacharya) कहती हैं कि मैं सिर्फ कर्म में बिलीव करती हूं। नेकी कर दरिया में डाल। और इन दिनों भी मेरा यही रुटीन है। लोगों कीी मदद करने में मुझे जितना सुकून मिलता है और कहीं नहीं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related