बंगाल में बोले राजनाथ-ममता दीदी बंगाल में दादागिरी चल्बे ना

फीचर्डबंगाल में बोले राजनाथ-ममता दीदी बंगाल में दादागिरी चल्बे ना

Date:


बंगाल में बोले राजनाथ-ममता दीदी बंगाल में दादागिरी चल्बे ना

बलुरघाट: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल की रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से साफ है कि लोग ममता दीदी काे हटाकर भाजपा को सत्ता में लाना चाहते हैं। राज्य में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि ‘परिवर्तन’ के लिए उत्साह देखकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में राजनीतिक हिंसा को समाप्त करने और बंगाल के सर्वांगीण विकास के लिए के लिए पूरीतरह प्रतिबद्ध है।

न्याय और मानवता के आधार पर चलाएंगे सरकार
रक्षा मंत्री ने कहा, “हम सरकार को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बल्कि न्याय और मानवता के आधार पर चलाएंगे। हमारे सिद्धांत के तहत सभी के लिए न्याय और किसी का भी तुष्टिकरण नहीं होगा श्री सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने राजनीति को ऊपर रखा है और यही वजह है कि वे केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू करने की अनुमति नहीं देते हैं।

बंगाल में दादागिरी चल्बे ना
उन्होंने कहा,“ ममता दीदी कह रही हैं, खेला होबे, लेकिन मैं कहना चाहता हूँ कि होबे, निश्चय होब, अब तो बंगाल में बड़ो खेला होबे, विकास का खेला होबे, शांती का खेला होबे। लेकिन ममता दीदी बंगाल में दादागिरी चल्बे ना।”

वादों के खरे हैं मोदी
राजनाथ सिंह ने लोगों से जुड़ने के लिए बंगाली में बात की और कहा कि बंगाल में किसी को भी ‘दादागिरी (गुंडागर्दी)’ की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा,“मुझे नहीं पता कि ममता बनर्जी ने राज्य में जन धन खाता खोलने की अनुमति दी है या नहीं लेकिन मजबूत पीएम नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करते हैं कि अगर लोगों को योजना के तहत 100 पैसे देने का वादा किया जाता है, फिर उक्त राशि उन तक पहुंचती ही है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...