किसान आंदोलन में जाट-मुस्लिम एकता देख एक्शन मोड में भाजपा, रोड शो कर दिलाई दंगों की याद

फीचर्डकिसान आंदोलन में जाट-मुस्लिम एकता देख एक्शन मोड में भाजपा, रोड शो...

Date:


किसान आंदोलन में जाट-मुस्लिम एकता देख एक्शन मोड में भाजपा, रोड शो कर दिलाई दंगों की याद

-रिपोर्ट मशाहिद अब्बास
किसान आंदोलन की लगातार पकड़ती रफ्तार से अब भारतीय जनता पार्टी को चिंता होने लगी है। दिल्ली की सीमा पर चल रहा किसान आंदोलन अब सीमा तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि वह शहर-शहर के किसान महापंचायतों में भी तब्दील हो गया है। ऐसे में जो किसान दिल्ली की सीमाओं पर नहीं पहुंच पा रहे हैं वह अपने आसपास के किसान महापंचायत में शामिल होकर केंद्र सरकार द्धारा बनाए गए नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं।

इन किसान महापंचायतों में ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जहां पर जाट समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय भी महापंचायत का हिस्सा बन रहा है। मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के दंगों के बाद जाट समुदाय और मुस्लिम समुदाय के बीच जो गहरी खाई बन चुकी थी वह अब खोखली साबित होने लगी है। जाट-मुस्लिम एकता की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नयी हलचल पैदा हो गई है। किसान की महापंचायत में रालोद, सपा, कांग्रेस और आप लगातार हिस्सा ले रही है। जबकि भाजपा नेताओं को मंच तो दूर गांव में इंट्री तक देने से परहेज़ किया जा रहा है। ऐसे में वर्ष 2019 के आम चुनाव में बंपर सीट जीतने वाली भाजपा को गहरे नुकसान का अंदेशा नज़र आने लगा है।

राज्य में अगले महीने ही पंचायत चुनाव होने हैं जिसे विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी इलाकों को अपने कब्ज़े से नहीं जाने देना चाहती है इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी ने कमर कस ली है।

मेरठ रेंज का प्रभारी जाटों पर असर रखने वाले राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को बनाए जाने के बाद अब भाजपा ने किसान महापंचायत को चुनौती देने के लिए किसान-मजदूर महासम्मेलन का दौर शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत भी मुजफ्फरनगर के लुहसाना गांव से हो चुकी है। इस किसान-मजदूर महासम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॅा0 संजीव बालियान पहुंचे। बालियान ने सबसे पहले ट्रैक्टर पर बैठकर दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया और फिर वह मंच पर पहुंचे।

महासम्मेलन में आए लोगों को संजीव बालियान ने संबोधित करते हुए वर्ष 2013 का सांप्रदायिक दंगा याद दिलाया और कहा कि आज किसानों का इस्तेमाल वोटबैंक के लिए किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। जाट और मुस्लिम एकता को घेरते हुए संजीव बालियान ने खूब तीखे तेवर दिखाए। हालांकि उनका यह सम्मेलन सैनी बाहुल्य गांव में हुआ था जहां पर जाटों की संख्या न के बराबर है। इस महासम्मेलन में आसपास के क्षेत्र के गांव के लोग भी शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...