भाजपा में बैकबेंचर बनकर रह गए ज्‍योतिरादित्‍य, कांग्रेस में बन सकते थे सीएम: राहुल

फीचर्डभाजपा में बैकबेंचर बनकर रह गए ज्‍योतिरादित्‍य, कांग्रेस में बन सकते थे...

Date:


भाजपा में बैकबेंचर बनकर रह गए ज्‍योतिरादित्‍य, कांग्रेस में बन सकते थे सीएम: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज अपने पुराने साथी और अब भाजपा सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पर बड़ा बयान दिया है. राहुल ने कहा कि BJP नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कांग्रेस पार्टी में रहते हुए मुख्‍यमंत्री बन सकते थे लेकिन वे बीजेपी में बैकबेंचर बनकर रह गए हैं.’

भाजपा में ज्‍योतिरादित्‍य कभी सीएम नहीं बन सकते
सूत्रों के अनुसार पार्टी के यूथ विंग के कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस संगठन के महत्‍व के बारे में राहुल ने कहा, ‘वह (सिंधिया) अगर कांग्रेस में रहते तो चीफ मिनिस्‍टर बन सकते थे लेकिन बीजेपी में ‘बैकबेंचर’ बनकर रह गए हैं. सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्‍प था. मैंने उनसे कहा था-एक दिन आप मुख्‍यमंत्री बनेंगे लेकिन उन्‍होंने ‘अलग रास्‍ता’ चुना। ‘सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा- ‘लिखकर ले लीजिए, वे वहां कभी भी मुख्‍यमंत्री नहीं बन पाएंगे, उन्‍हें इसके लिए यहां ही आना पड़ेगा.’

RSS की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष करने का आव्‍हान
इस मौके पर राहुल ने युवा पार्टी कार्यकर्ताओं से किसी से भी नहीं डरने और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा के खिलाफ संघर्ष करने का आव्‍हान किया. गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्‍योतिरादित्‍य ने पिछले साल मार्च माह में कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था और बीजेपी ज्‍वॉइन कर ली थी. वे इस समय बीजेपी से राज्‍यसभा सांसद हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related