वैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम दिनों से जारी है, मंदिर का बेस तैयार हो चूका है और अब उसपर मंदिर का निर्माण होना है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के गर्भगृह का पहला पत्थर रखकर उसका विधिवत शिलान्यास किया. गर्भ गृह का पत्थर रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने प्रभु श्रीराम के इस ऐतिहासिक मंदिर के गर्भ गृह का पहला पत्थर रखा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से भारत का राष्ट्र मंदिर का निर्माण होगा.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब युद्ध स्तर पर शुरू होगा और साथ ही साथ अयोध्या नगरी में अन्य निर्माण कार्यों में भी तेज़ी आएगी। योगी ने कहा कि अब जल्द ही भगवान राम की सबसे विशाल मूर्ति भी यहाँ स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से हिन्दू समाज भगवान् राम के लिए तड़प रहा था, अब पीएम मोदी जी के प्रयासों से उस तड़प के ख़त्म होने का समय आ गया गया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या पहले से विश्व पटल पर जानी जाती थी लेकिन अब भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद यह एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी।
Read also: UP Vidhan Sabha Budget Session : योगी काल में तीसरी बार बढ़ी विधायक निधि
गर्भ गृह में पत्थर की स्थापना से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गाढ़ी जाकर भी दर्शन किये। राम मंदिर के अगले वर्ष के अंत तक पूरा हो जाने की बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताई है, सी मौके पर बड़ी संख्या में साधू संतों की भी मौजूदगी रही और गर्भ गृह के शिलान्यास पर सभी ने ख़ुशी जताई. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी पहली अयोध्या गए थे और राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया था.
राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी के अनुसार मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है और जनवरी 2024 तक गर्भ गृह में रामलला विराजमान होंगे।

