राकेश टिकैत ने फिर कही बैरिकेड तोड़ दिल्ली में घुसने की बात

फीचर्डराकेश टिकैत ने फिर कही बैरिकेड तोड़ दिल्ली में घुसने की बात

Date:


राकेश टिकैत ने फिर कही बैरिकेड तोड़ दिल्ली में घुसने की बात

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से दिल्ली में घुसने और और बैरिकेड तोड़ने की बात कही है। गौरतलब है कि दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर किसान बीते चार महीनों से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं।

किये ट्वीट
राकेश टिकैत ने आज अपने ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किये, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि किसानों को फिर दिल्ली में घुसना होगा और बैरिकेड तोड़ने होंगे, वहीँ दूसरे ट्वीट में उन्होंने बिल वापसी तो घर वापसी की बात दोहराई है.

26 मार्च को भारत बंद
देशभर से दिल्ली में डेरा जमाने वाले किसानों की मांग है कि केंद्र द्वारा लाए गए तीनों कृषि संबंधी कानूनों को रद्द किया जाए। वहीं, केंद्र संशोधन की बात पर अड़ी हुई है। हालांकि, जनवरी महीने में ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए कानूनों पर आंतरिम रोक लगा दिया था। किसान आंदोलन में अब तक 250 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है। किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद का भी ऐलान किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...