- राजस्थान पुलिस कर्मियों पर भरतपुर मथुरा सीमा पर बैरियर तोड़ने का आरोप
न्यूज़ डेस्क : राजस्थान से अलग-अलग प्रदेशों में मजदूरों की घर वापसी हो रही है. मजदूरों के आने से पहले मथुरा प्रशासन ने नियम बनाया है कि हर मजदूर की पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी उसका रिकॉर्ड बनेगा. तभी उसे मथुरा से घर वापसी के लिए रवाना किया जाएगा. लेकिन मथुरा पुलिस का आरोप है कि मथुरा भरतपुर बॉर्डर पर भरतपुर राजस्थान के पुलिस कर्मियों द्वारा बहुतायत में झारखंड और बिहार के मजदूरों को बिना किसी रिकॉर्ड और थर्मल स्क्रीनिंग के मथुरा में प्रवेश कराया जा रहा था. जब मथुरा पुलिस ने विरोध जाताया तो शुरुआत में इस विरोध को मान करके राजस्थान पुलिस कर्मियों ने मजदूरों का मथुरा में प्रवेश कर आना बंद कर दिया. लेकिन देर रात राजस्थान पुलिस कर्मियों ने मजदूरों को बिना थर्मल स्क्रीनिंग और बिना रिकॉर्ड के ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराना चाहा मथुरा की सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था. दोनों तरफ से पुलिसकर्मियों में वाद विवाद बढ़ा इसी दौरान राजस्थान पुलिस कर्मियों ने भरतपुर मथुरा सीमा पर बैरियर को तोड़ दिया गया.
यूपी के दो पुलिसकर्मी घायल
मजदूरों का बिना स्क्रीनिंग की इंट्री का विरोध करते समय यूपी के दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं अत्यधिक पुलिस फोर्स लगाए जाने के बाद इन मजदूरों को रोका गया. इस दौरान दोनों पक्षों के पुलिसकर्मियों में आपस में वाद विवाद तथा तकरार होती रही. कुछ देर बाद राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारी भी वहां आ गए और मथुरा पुलिस के साथ में बहस होने लगी. रविवार सुबह होने पर मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी बॉर्डर पर पहुंच गए और राजस्थान भरतपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की. दोपहर तक मथुरा के डीएम भी बॉर्डर पर पहुंच गए इस संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद रहे एसपी देहात श्री चंद ने बताया कि बहुत से मजदूरों को राजस्थान पुलिस ने इसी दौरान मथुरा में प्रवेश भी करा दिया है हम उन मजदूरों की तलाश कर रहे हैं परंतु हम मिल नहीं पा रहे हैं राजस्थान पुलिस की हठधर्मिता के कारण हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

