- आरसी पाण्डेय नये सीएमओ बने मुकेश वत्स हटाये गये
आगरा में कोविड-19 की बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए सीएमओ और एडी को हटाकर उनके स्थान पर नई तैनाती का आदेश राज्य मुख्यालयशासन की तरफ से आ गया । प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिया है। हटाए गए दोनों जून में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।हाल में आगरा के विशेष कार्याधिकारी बनाए गए डा. आरसी पांडेय को मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। इस पर रहे डा. मुकेश कुमार वत्स को डीएम कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह विशेष कार्याधिकारी बनाए गए डा. अविनाश सिंह को आगरा का अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल बनाया गया है। इस पद पर रहे डा. एके मित्तल को मंडलायुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

