मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के आज भी पांच नए मामले मिले।। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 369 पहुंच गया है। इनमें तीन की निजी अस्पताल, जबकि दो की पुष्टि LLRM माइक्रोबायलॉजी डिपार्टमेंट से हुई है।
जिन निजी अस्पतालों में मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है उन अस्पतालों सहित आसपास के इलाकों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं मरीजों के संपर्क वाले स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा।
मेरठ में अभी कोविड -19 के 125 सक्रीय मामले हैं, 223 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि आज 260 सैंपल्स की टेस्ट रिपोर्ट आयी जिसमें पांच लोगों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है| उन्होंने बताया की अबतक 9782 सैम्पल टेस्ट किये जा चुके हैं| उन्होंने बताया कि आज 349 सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं जिनकी टेस्ट रिपोर्ट कल या परसों आएगी|

