जस्टिस एन वी रमना होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

फीचर्डजस्टिस एन वी रमना होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

Date:


जस्टिस एन वी रमना होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

नयी दिल्ली: जस्टिश एनवी रमना को देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश एन वी रमना को देश का नया मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है।

विधि एवम् न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के उपबंध दो में प्रदत्त शक्ति का इस्तेमाल करते हुए न्यायमूर्ति रमना को नया सीजेआई नियुक्त किया है, जिनका कार्यकाल मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे की सेवानिवृत्ति के बाद से प्रभावी होगा।

नियमानुसार अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति होने के एक महीने पहले अगले सीजेआई का नाम केंद्र सरकार को देना होता है। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट से दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश रमना के नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति बोबडे 23 अप्रैल को यह पद छोड़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस रमना 26 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।

इस नियुक्ति से सम्बन्धित वारंट और अधिसूचना न्यायमूर्ति रमन को सौंप दी गई है। वह देश के 48वें सीजेआई होंगे। उनका शपथ ग्रहण 24 अप्रैल को होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related